हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड के तत्वावधान में हापुड के ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों ने भाग लिया। पांचों विद्यालयों को भारत विकास परिषद के 5 सूत्रों के नाम से संबोधित किया ।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ममता शर्मा (राष्ट्रीय समिति सदस्य – राष्ट्रीय समूह गान) उपस्थित रहीं। जिन्होंने राष्ट्रीय समहू गान प्रतियोगिता के इतिहास से सभी को अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज गर्ग ( जिला कोऑर्डिनेटर) उपस्थिति रहे।
प्रतियोगिता में पांचों टीमों ने राष्ट्रभक्ति गीत हिंदी व संस्कृत दोनों भाषाओं में प्रस्तुत किए। पांचों स्कूलों को सम्मान पत्र व सभी प्रतियोगी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता में टीम संपर्क (टैगोर शिक्षा सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे प्रांतीय स्तर की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में महिला शक्ति सहित 65 सदस्यों ने उपस्थित रह कर सफल बनाया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























