हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर 5 में एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए यह संदिग्ध शर्ट का सहारा ले रहा है जो अपने चेहरे को छुपाने के लिए शर्ट को मुंह पर ढक रहा है। संदिग्ध की यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों का आरोप है कि सीसीटीवी में कैद व्यक्ति ने मोहल्ले में खड़ी एक साइकिल को चुरा लिया।
आपको बता दें कि मामला 7 सितंबर की रात 11:30 बजे का है जब एक संदिग्ध युवक मोहल्ले में घुसा। पहले उसने साइकिल को देखा और मौका देखकर उसे पार करने की योजना बना ली। इसी बीच संदिग्ध ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देख लिया जिसके बाद मौका देख कर वह साइकिल को ले जाने में कामयाब रहा।
युवक गली में आता हुआ दिख रहा है जिसमें सीसीटीवी की रडार में आते ही उसने अपनी चार्ट से चेहरा ढक लिया। इसके बाद चेहरा ढक कर वो साइकिल को ले जाने लगा। संदिग्ध की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























