हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब ब्रजघाट में गंगा घाट किनारे पड़े एक लावारिस बैग पर लोगों की निगाह चली गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बृजघाट पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली जिसमें कुछ जरूरी कागजात मिले। पुलिस ने बैग स्वामी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि रविवार की सुबह भक्त आम दिनों की तरह ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे जहां लोगों ने सुबह एक बैग गंगा किनारे रखा हुआ देखा। जब काफी देर तक बैक को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली जिसमें से पुलिस को आधार कार्ड, एटीएम, लेडीज़ पर्स, धार्मिक ग्रंथ और कुछ कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया है और बैग मालिक की तलाश में जुट गई।


























