हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भादों की पूर्णिमा पर बृजघाट गंगा तट पर स्नान हेतु शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण लोगों को जाम का झटका झेलना पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान आदि इलाकों से श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही ब्रजघाट पर डेरा डाल लिया। लाखों श्रद्धालुओं ने शनिवार को भोर होते ही गंगा में स्नान शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और दान दिया। श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट पर घटिया खाद्य पदार्थ बिकने और पार्किंग ठेकेदार की लूटमारी की भी शिकायत की और कहा कि ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं का शोषण जारी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























