VIDEO: हापुड़ के राजा को विदाई दी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थापित गणपति बप्पा का शुक्रवार को विदाई महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को ढ़ोल और नगाड़ों की धुनों पर गणपति बब्बा को विदा किया गया।
हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हापुड़ के राजा का भव्य दरबार सजाया गया। शुक्रवार को सुबह के समय आरती की गई जिसके पश्चात हवन हुआ। बताते चलें कि गणपति बप्पा की आरती से पहले 1100 भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। हवन के पश्चात बप्पा की शाही सवारी हापुड़ की रेलवे रोड पर पहुंची जहां विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। शोभा यात्रा रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, फ्रीगंज रोड से होते हुए फ्रीगंज रोड पर देवी मंदिर पर पहुंची जहां शोभायात्रा ने विश्राम किया जहां गणेशोत्सव की अंतिम आरती हुई और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी गई। इस दौरान वातावरण गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष से गूंज उठा।








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!