हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित महामाई मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान शोभायात्रा का आयोजन भी हुआ जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर का सुंदरीकरण 49 लाख की लागत से हुआ है।
आपको बता दें कि महामाई मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसके बाद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शिव परिवार, श्री लक्ष्मी नारायण, महामाई माता, भगवान हनुमान, शनि देव आदि की मूर्तियां झांकी के रूप में शामिल थी। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























