👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी तीन दोस्तों के साथ नैनीताल में कुछ दबंगों द्वारा मार पिटाई का मामला सामने आया है। हापुड़ के रहने वाले दीपक अग्रवाल तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए थे। बुधवार को वह हिमालय दर्शन क्षेत्र में गए हुए थे। दीपक ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से वापस जाने का रास्ता पूछा। दीपक का आरोप है कि वहां खड़े लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मार पिटाई पर उतर आए। इस दौरान करीब एक दर्जन दबंगों ने मिलकर तीनों के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद पीड़ितों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261

























