हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसी गली या मोहल्ले में यदि निर्माण किया जाता है तो उसके खिलाफ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत पहुंच जाते हैं लेकिन एचपीडीए दफ्तर के पास ही अवैध निर्माण हो रहा है जिसकी अधिकारियों को कानों कान खबर तक नहीं है।
दिल्ली रोड से श्याम नगर गांव जाने वाले मार्ग पर भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बेसमेंट भी बनाया गया है। यहां से कई अधिकारियों की गाड़ी अक्सर गुजरती है लेकिन किसी की निगाह इस पर नहीं पड़ी। शासन से आदेश है कि अवैध निर्माण के खिलाफ एचपीडीए के अधिकारी कार्रवाई करें लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है। ऐसे में सांठगांठ की बू आ रही है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700




























