👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):श्रीकान्त त्यागी प्रकरण को लेकर हापुड़ जनपद के त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के भाइयों ने मंगलवार की सुबह हापुड़ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
कलेक्ट्रेट में धरने स्थल पर एसडीएम ने पहुंच कर ज्ञापन लिया ।उन्होंने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता रुद्राक्ष त्यागी,, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी,, सुमित त्यागी अच्छेजा,, गिरीश त्यागी तगासराय फायर वाले, कुलदीप त्यागी अच्छेजा प्रधान , ज्ञानेश्वर त्यागी प्रधान धनोरा, सुधीर त्यागी व निखिल त्यागी अहाते वाले, मनोज त्यागी श्याम नगर वाले, बहन बबली त्यागी असौड़ा ,सोनू त्यागी व समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




























