टावर बनाने की फैक्ट्री में महिला पर गिरा लोहे का पाइप, मौत










पिलखुवा (हापुड़), सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र में टावर बनाने वाली एक फैक्ट्री में कार्यरत महिला पर लोहे का पाइप गिर गया जिससे महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मामला मंगलवार का है जब पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी 47 वर्षीय क्रांति देवी आम दिनों की तरह फैक्ट्री में काम कर रही थी। जेसीबी द्वारा पाइप उठाने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच एक लोहे का पाइप मशीन पर लगी रबड़ की पटार से फिसल कर महिला पर जा गिरा। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पिलखुवा के अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509








Related Posts

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे लाइन के किनारे पिलर संख्या- 11 के पास शुक्रवार को मिले शव की पहचान…

Read more

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु
error: Content is protected !!