हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनगला निवासी पशु व्यापारी नरेश कुमार ने सोमवार की रात को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि दो दिन पहले 55 वर्षीय नरेश कुमार सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए थे जिन्हें परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार की रात पशु व्यापारी का निधन हो गया। नरेश के निधन से परिवार में कोहराम मचा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























