हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला किला कोना में मंगलवार सड़क धंस गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन एक स्कूटी सवार मामूली रूप से घायल हो गया.
आपको बता दें कि किला कौना में काली मस्जिद के पास मंगलवार को करीब 5 फीट तक सड़क धंस गई. हादसे के दौरान क्षेत्र निवासी परवेज़ पुत्र अनीश स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था जो इस दौरान चपेट में आ गया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह परवेज़ को बाहर निकाला. परवेज़ हादसे के दौरान बाल-बाल बच गया. सड़क धंसने के बाद पूरी स्कूटी ही समा गई. लोगों ने किसी तरह स्कूटी को बाहर निकाला.
बताते चलें कि मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बाद अचानक इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़क धंस गई. इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया.
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























