हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर मंगलवार को ग्राम कटीरा जाफराबाद में सदस्यता अभियान एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान रिसपाल सिंह एवं सभा का संचालन मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी जीते चौहान ने किया।
बैठक में फैसला लिया कि आवारा पशुओं से निजात एवं किसानों को गन्ना भुगतान न होने की स्थिति में भाकियू द्वारा सिंभावली एवं बृजनाथपुर शुगर मिलों पर जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
जिले में गांव-गांव घूम कर नुक्कड़ सभाएं करेंगे और सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करेंगे.
सेवाराम चौहान जो पूर्व में भानु गुट के जिला सचिव थे उन्होंने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान महिपाल सिंह चौहान, कालीचरण सिंह चौहान, प्रमोद प्रधान, सब्बू चौधरी, नितिन चौहान, आकाश चौहान, बृजपाल चौहान, पीके वर्मा, नीलम त्यागी, जीतू ठाकुर, नीरज चौहान, चंद्रपाल चौहान, सेवाराम चौहान, महेंद्र सिंह चौहान आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

























