हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 1 व 2 अक्टूबर को आवास मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले में पहले आओ पहले पाओ योजना के अंतर्गत आनंद विहार, प्रीत विहार आवासीय योजना के एमआईजी/ एलाइजी/ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही खाली भूखंडों, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल संपत्तियों की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए एचपीडीए की वीसी अर्चना वर्मा ने मंगलवार को मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। बता दें कि आवाज मेले में रजिस्ट्री, मानचित्र निस्तारण आदि की स्टाल लगाया जाएंगा और स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा. मेले के दौरान ही आवंटित संपत्तियों का लकी ड्रा निकाला जाएगा और आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























