हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश के दौरान हापुड़ की गोल मार्केट में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी भरने से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई और कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हो गया। कुछ देर की बारिश ने इलाका जलमग्न कर दिया। जलभराव के दौरान वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई।


























