हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में बृजघाट में जल्द ही तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 70 लाख रुपए की लागत से तीन सड़कें आगामी एक महीने के भीतर बनाई जाएगी जिससे यहां आने वाले यात्रियों को किसी तरह की समस्या ना हो। गढ़मुक्तेश्वर के नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सोना सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया।
यह सड़क मुख्य मार्गो, बाजारों के बीच अहम भूमिका निभाती है जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी हुई थी जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने टेंडर आवंटित कर दिया है जिसका जल्द ही निर्माण हो जाएगा।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























