हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन हापुड़ शाखा के पदाधिकारी मंगलवार को धरने पर बैठ गए और रेलवे विभाग पर बेवजह ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेवजह ट्रांसफर कर मनमानी की जा रही है। यूनियन के पदाधिकारी हापुड़ स्टेशन पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए जिन्होंने सात मांगों को लेकर धरना दिया।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन मनमाने ढंग से कर्मचारियों का स्थानांतरण कर रहा है। मनमाने ढंग से पोस्टों का सरेंडर किया जा रहा है, चार्ट शीट देकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी के साथ पदाधिकारियों ने रेलवे कॉलोनी और आवासों की मरम्मत, छुट्टी व खाली पदों को ना भरने का मामला भी जोर शोर से उठाया। प्रदर्शन के दौरान हापुड़ शाखा के अध्यक्ष इरशाद खान, सचिव राजेश अग्रवाल, अमृतपाल, सुमित त्यागी, राजउद्दीन, मुकेश, अमित आदि उपस्थित रहे।
प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…
Read more
























