हापुड़,वि(ehapurnews.com): कुचेसर रौड़ चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में सोमवार को खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती एवं भारतीय ओलंपिक खेल संघ के तत्वावधान में खेल चेतना मेला का शुभारंभ इंडस ग्लोबल स्कूल कुचेसर रोड चोपला से हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल फ्रेंडली मैच अंडर 19 व अंडर 14 से कराकर खेल चेतना मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हापुड़ की टीम को चौपले कि टीम नें 25-13 से पराजित किया। श्रेष्ठ खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष विशाल मित्तल स्कूल के प्रबंधक कपिल शर्मा व महेंद्र शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष विशाल मित्तल द्वारा खेल दिवस का महत्व समझाते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की जिसमें हापुड़ से चयनित छः खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जो कि 17 से 22 सितंबर लखनऊ मे आयाजित स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। स्कूल के क्रीड़ा अध्यक्ष दीपांशु गर्ग ने बताया कि 31 अगस्त को क्रीड़ा भारती द्वारा जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें 14 आयु वर्ग और 19 आयु वर्ग बालक और बालिकाएँ प्रतिभाग कर सकते है। विजेता टीमों को 12 सितंबर एक दौड़ देश के नाम रेलवे पार्क में पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक कपिल शर्मा, ग्राम प्रधान मनोज, क्रीड़ा भारती जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, कनक गुप्ता, छमा शर्मा, मनोज अग्रवाल, सुबोध त्यागी, दीपांशु गर्ग, मनजीत सिंह, रवनित, महेन्द्र, कौशिक के साथ शुभारंभ किया।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























