हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने बताया भारत में खेल के क्षेत्र में कई दिग्गज खिलाड़ी ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है. खेल का कोई भी मैदान हो भारत ने अपना परचम लहराया है। क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स इन सब खेलों में दिग्गज खिलाड़ियों ने दुनिया में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है।साथ ही उन्होंने बताया कि यह खेल दिवस हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। आज के दिन कक्षा नर्सरी से पंचम तक के भैया बहनों को भिन्न भिन्न प्रकार के खेल खिलाए गए जैसे: घोड़ा है जमाल खाई, रस्साकस्सी,पोशांपा भाई पोशंपा गुब्बारे वाली एक्टिविटी ,संख्या बताओ आदि। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल द्वारा किया गया व इस कार्यक्रम के प्रमुख इंदु व सुनेश रहे।
प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…
Read more
























