हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राज्य कर विभाग, हापुड द्वारा जी०एस०टी० में पंजीयन के लाभ एवं टी०डी०एस० कटोती विषय पर किठोर रोड स्थित बन्धन फार्मस में मेगा सेमीनार का सोमवार को आयोजन किया गया। पंजीयन के विभिन्न लाभों से अवगत कराते हुये राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में डा० संजीव पाठक डिप्टी कमिश्नर द्वारा एवं टी०डी०एस० कटौती के बारे में असिस्टेन्ट कमिश्नर अजय कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया । सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में गोबिन्द बुद्धियाल एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्य कर जोन प्रथम, गाजियाबाद एवं श्रीमति सान्त्वना गौतम ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) राज्य कर स० बी० गाजियाबाद उपस्थित रही । विभाग के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप रत्न सिंह, असिस्टेन्ट कमिश्नर अभय कुमार पटेल, यतीन्द्र कुमार, सूरज सिंह गौतम, तथा राज्य कर अधिकारी संदीप सक्सैना, आलोक शर्मा एवं वाणिज्य कर निरीक्षक रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहें । इसके अतिरिक्त विभिन्न अधिवक्ताओं एवं व्यापार संघ के प्रतिनिधियों में ललित अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने कुछ विभागीय समस्याओं से अवगत कराया, जिसके निराकरण हेतु ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) राज्य कर स०-बी०, गाजियाबाद द्वारा आश्वासन दिया गया ।यह जानकारी अजय कुमार पाण्डेय सहायक आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर हापुड मण्डल, हापुड ने दी।
धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…
Read more
























