जरौठी रोड पर अवैध प्लाटिंग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में भले ही टिवन टावर न हो परंतु अनेक ऊंचे-ऊंचे ऐसे भवन जरुर खड़े है जो भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहे है। हापुड़ में ऐसे भवन सांठगांठ से खड़े है। भवनों के निर्माण के साथ-साथ कालोनी काटने का धंधा भी तेजी से पनप रहा है। अवैध भवनों के निर्माण व अवैध कालोनी के धंधे में लिप्त धंधेबाजों का कहना है कि सेटलमेट से सब ठीक हो जाएगा।

हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित पीर व गौशाला जाने वाले मार्ग से लेकर (जरौठी रोड) दौमी रेल फाटक तक नजर डाली जाए तो बड़ी तादाद में जरौठी मार्ग पर प्लाटिंग हो रही है और धड़ाधड़ अवैध निर्माण चल रहे है प्लाटों की खरीद-बेच कराने के लिए दलाल भी सक्रिय है और सैकड़ों दलाल जरौठी मार्ग पर अपनी-अपनी दुकानें लगाए बैठे है।

जरौठी रोड पर हजारों वर्ग मीटर कृषि भूमि में खुलकर प्लाटिंग की गई है और चार इंच की ईंटे लगाकर चिन्हित प्लाटों को दर्शाया गया है। बिचौलिए फ्रंट के प्लाटों को बिका हुआ बता रहे है। एचपीडीए की इस ओर निगाह नहीं घूमी है। यदि जरौठी रोड पर अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण को नहीं रोका गया तो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।

ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

Read more

एलायंस का सम्मान समारोह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग
error: Content is protected !!