👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गांजा सहित मादक पदार्थों का कारोबार खूब फल फूल रहा है। इस रहस्य का पता उस समय चला जब प्रदेश सरकार के निर्देश पर हापुड़ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गांजा सहित मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़, पिलखुवा, बहादुरगढ़, हापुड़ देहात, धौलाना, कपूरपुर व सिम्भावली पुलिस ने अभियान चलाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने शराब माफियों ,जुआरियों, सटोरियों व प्रोपर्टी माफियों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509



























