हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 अगस्त को हापुड़ का दौरान तय है। जिला प्रशासन, पुलिस व भाजपा संगठन मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने व अंतिम रुप देनें में जुटा है औऱ कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। बता दें कि सीएम प्रथम बार हापुड़ विधान सभा क्षेत्र में आएंगे।
मुख्यमंत्री 26 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे हैलीकाप्टर से हापुड़ पहुंचेगें। हैलीपेड दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल के पास ही बनाया जाएगा और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यह जनसभा स्थल जिला अस्पताल के निकट ही होगा।
मुख्यमंत्री करीब 8 अरब रुपए की जनपद हापुड़ की विकास परियाजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन व पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज ने कार्यक्रम स्थल व रुट व्यवस्था का निरीक्षण किया है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733



























