हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रक्तदान श्रेष्ठ दान है, इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को हापुड़ में भारत विकास परिषद माधव शाखा ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 100 लोगों को रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
शिविर प्रारम्भ होते ही स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराना शुरु कर दिया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सभी से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने पूरा सहयोग दिया।























