हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में आकाश सिंघल की कन्फेक्शनरी की दुकान पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध पहुंचे और टॉफी खरीदने के बहाने दुकानदार को झांसा देकर करीब पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने 112 कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब दोपहर करीब 12:30 बजे हापुड़ के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी अकाश सिंघल पुत्र अनिल कुमार देहात क्षेत्र में स्थित भगवानपुरी में अपनी कन्फेक्शनरी होलसेल की दुकान पर बैठे हुए थे. 30 वर्षीय आकाश ने बताया कि इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध दुकान पर पहुंचे जिनमें से एक दुकान में दाखिल हुआ और टॉफी दिखाने की बात कहने लगा. इसी बीच उसने पैसे देने के लिए दो हजार रुपए का नोट निकाला. खुले रुपए देने के लिए दुकानदार ने गल्ला खोला और नोटों की गड्डी निकाली जिसे छीन कर संदिग्ध मौके से भाग खड़े हुए. पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
























