हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 यानी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. श्रावण मास के आखिरी सोमवार के कारण रूट डायवर्ट किया गया है जिसके चलते चार अगस्त की रात 12:00 बजे से सोमवार शाम तक भारी वाहन दिल्ली से मुरादाबाद के बीच नहीं चल सकेंगे. दिल्ली से भारी वाहनों को हरियाणा से सहारनपुर को निकाला जाएगा, गाजियाबाद के लाल कुआं होकर भारी वाहनों को पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा. इससे पहले डाइवर्ट के प्लान में गढ़मुक्तेश्वर में स्याना चौपले से भारी वाहनों का डायवर्जन था लेकिन गढ़ से अलग डायवर्ज़न रहेगा. इस दौरान वाहन दिल्ली से यूपी के लिए नहीं आ सकेंगे. इसके लिए अन्य पुलिस से पत्राचार किया गया है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























