हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने विभिन्न आरोपों में वांछित एक 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी। पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी कि एक 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश गत वर्ष से एक मुठभेड़ में वांछित चल रहा था। आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का नसीम उर्फ काला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























