हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): बसपा कार्यकर्ता व पत्रकार संदीप गौतम ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
आम आदमी पार्टी हापुड जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में संदीप गौतम ने कहा कि पार्टी प्रमुख केजरीवाल की नेक नीयति और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर वह आम आदमी का पार्टी का दामन थाम रहे हैं।आप पार्टी नें देश में एक नयी राजनीति का सूत्रपात किया है। ईमानदार राजनीति के बूते ही लोगों को जीवन की जरूरी आवश्यकताएं तो,सस्ते में या फिर मुफ्त में हांसिल हो रही हैं ।इस बात को सभी राजनैतिक दल भी गाहे बगाहे स्वीकार करते हैं ,यह बडी बात है। पार्टी उन्हे जो भी जिम्मेदारी देगी ,वह उसको पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे । इस अवसर पर ,मुस्लिम कुरैशी,हीरालाल जैनवाल ,जोगेन्द्रदास, ऋषिपाल सैनी,मनोज गुप्ता,आजाद आदि थे ।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209
























