👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिक्षा भारती द्वारा संचालित गोयना ग्राम के संस्कार केंद का आज माहेश्वरी गंज निवासी अशोक कुमार माहेश्वरी एवम कांता माहेश्वरी द्वारा अवलोकन किया गया । उन्होंने वहाँ अध्ययन कर रहे निम्न आय वर्ग के बच्चों के बस्ते एवम उनके द्वारा किये गए गृह-कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों ने अंग्रेजी व हिंदी कविता सुना कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया।
अशोक माहेश्वरी व कांता माहेश्वरी द्वारा सभी 70 बच्चों को स्टेशनरी एवम बिस्कुटों के पैकिटों का वितरण किया गया। अंत में केंद्र इंचार्ज रविन्द्री ने आगन्तुकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश तोषनीवाल भी उपस्थित रहे।
























