हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस और बदमाशों के मध्य रविवार की मध्य रात्रि के करीब चली गोलियों से एक दस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान हापुड़ के पास के कस्बा किठौर के तसव्वर उर्फ बिल्लू के रूप में की गई है.अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस गांव दौमी के पास रात में चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश किठौर का तसव्वर उर्फ बिल्लू है जिस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित है. घायल बदमाश पर जनपद हापुड़ और मेरठ में लूटपाट के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है. घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
























