हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट के पार्किंग ठेकेदार की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फिलहाल ठेकेदार फरार है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने पार्किंग स्थान पर निर्धारित शुल्क वसूलने का ठेका शास्त्री नगर गाजियाबाद की फर्म ननवा एंडर प्राईजेज को दिया था जिस का मालिक पीयूष भारती है।
आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित स्थान से अतिरिक्त स्थानों पर निर्धारित धनराशि पार्किंग शुल्क के नाम पर अधिक वसूल किए जा रहे थे जिससे श्रद्धालुओं में रोष था। मीडिया में इस प्रकार की खबरें आ रही थी कि पार्किंग ठेकेदार ने अपने कारिंदों की मदद से बृजघाट में प्रवेश स्थलों पर बैरिकेट लगा कर पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रत्येक वाहन से 50 रुपए वसूल रहे है। ये कारिंदे शराब के नशे में धुत रहते है और डंडे लिए रहते है।
मीडिया की खबरों को जिलाधिकारी मेधा रुपम ने संज्ञान में लिया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। गढ़ के अधिशासी अधिकारी संजीवन राम ने पूरे मामले की जांच की और अधिक वसूली के लिए ठेकेदार को दोषी पाया। ठेकेदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। पुलिस जांच में कारिंदे भी आ सकते है शक के घेरे में।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























