पुलिस मुठभेड़ में शामली का इनामी लुटेरा घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस और एस.ओ.जी टीम की सोमवार को मध्य रात्रि को एक बाइक सवार लुटेरे के साथ हुई सशस्त्र मुठभेड़ में लुटेरा घायल हो गया। घायल लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल लुटेरे को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 6500 रुपए नकद, एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद की है। घायल बदमाश जनपद शामली के थाना कांधला के गांव हर भुजपुर का अंकित जावला है।

पिलखुवा सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रुप से चैकिंग कर रही थी कि बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जबावी कार्रवाई की और बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम अंकित जावला बताया , जो पिलखुवा क्षेत्र में एक लूट में वांछित चल रहा था। और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस व 65 सौ रुपए नकद बरामद किए है।

VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!