👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मादक पदार्थो के धंधे में लिप्त 5 धंधेबाजों को पिलखुवा पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने धंधेबाजों के कब्जे से 100 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस मुकीमपुर तिराहा पर गश्त कर रही थी कि 5 संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नई मंडी पिलखुवा के नबाव, अब्दुल व सलमान तथा लिसाड़ी गेट मेरठ का अमन तथा गांव बुढाना मुजफ्फरनगर का बंटी बताया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































