👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बुधवार यानी 29 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. इसके लिए नगर निकायों को आदेश भी जारी किए गए हैं जिसके चलते गढ़मुक्तेश्वर के नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सोना सिंह ने लोगों को जागरूक किया और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की. इस दौरान विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरुक किया गया और शपथ दिलाई की सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है और ऐसे में तीन जुलाई तक जगह-जगह छापेमारी की जाएगी. यदि कोई सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो ऐसे में एक हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा.





























