👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने गांजा लेकर आए एक धंधेबाज को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना धौलाना पुलिस गांव गालंद नहर पटरी पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए रोक लिया। आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव नाहल का असलम उर्फ काला है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो तीन सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान असलम ने पुलिस को बताया कि वह गांजा सप्लाई करने आया था कि पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























