हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय एक जुलाई से खुल जाएंगे जहां पर नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी. नए सत्र शुरू होने पर विद्यालय में प्रवेश पत्र प्रक्रिया भी शुरू होगी. बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित स्कूलों की संख्या जनपद हापुड़ में 110 है जिनमें 20,000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. कक्षा 6 से बारहवीं तक के इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक नया खाका तैयार किया है जिसमें पहली बार विद्यार्थियों को ईमेल आईडी दी जाएगी. स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























