हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बसपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे लखीराम नागर के परिजनों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित दूध के प्लांट में कुछ लोगों ने फर्जी कागजात के जरिए 62% शेयर अपने नाम कर लिए जिसके बाद परिजनों ने भिवाड़ी में मुकदमा दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है. राजस्थान पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
पूर्व सिंचाई मंत्री लखीराम नागर का हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला के पास एक दूध का प्लांट है. उनके पौत्र भव्य नागर, पुत्रवधू मंजू नागर का भी राजस्थान के भिवाड़ी में दूध का प्लांट है जिसमें भांजे सुरेंद्र सिंह की भी हिस्सेदारी है. लखीराम नागर ने बताया कि कुछ लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए और कंपनी में 62% शेयर की हिस्सेदारी दर्शाते हुए कब्जा कर लिया. इसके बाद पूर्व मंत्री के परिजनों ने राजस्थान के भिवाड़ी में मामला दर्ज कराया है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE


























