हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को निकली गई प्रभात फेरी में भक्तजन झूम उठे और लोगों ने पुष्प वर्षा कर जय-जयकार की।
हापुड़ के चंडी रोड पर स्थित महावीर दल मंदिर पर श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव जी और बहन सुभद्रा जी के विग्रह के साथ प्रभात फेरी शुरु की। संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी जगन्नाथपुरी, किशन गंज, पक्काबाग, इंद्रलोक आदि कालोनियों से होते हुए पन्नापुरी पहुंची जहां जितेंद्र गोयल के आवास पर विश्राम किया। विश्राम स्थल पर श्रद्धालुओं ने संकीर्तन के साथ-साथ नृत्य किया। जितेंद्र गोयल परिवार ने भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























