हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इससे पहले मेधा रूपम ने सिंभावली के गांव वैठ के प्रधान को नोटिस जारी किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव असौड़ा में बिना प्रक्रिया पालन किए सराफत की दुकान से शाहबाज की दुकान तक सीसी रोड बनाने का मामला सामने आया. मामले को संज्ञान में लेकर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि कई अभिलेख प्राप्त नहीं हुए जिसके बाद बिना किसी प्रक्रिया के सीसी रोड निर्माण का मामला सामने आया जिसके बाद डीएम ने असौड़ा ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749





























