👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस ने अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे अतिक्रमणकारी व्यापारियों पर मुकद्दमा दर्ज किया है। पिलखुवा के मौहल्ला डबरिया में महेश पुत्र जगदीश, मौहल्ला चाह डिब्बा में संजयपुत्र रामनिवास, पिलर-69 के सामने रजनी विहार के विवेक कुमार, पिलर-77 के पास घास मंडी के निशांत के विरुद्ध फुटपाथ पर अतिक्रमण करने के आरोप में पिलखुवा कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त गांव सपनावत में पीर खां के शाहिद, सपनावत के राहुल व करम सिंह के विरुद्ध फुटपाथ पर कब्जा करने के आरोप में थाना धौलाना में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























