हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने बचाव के गुर सीखे. हिन्दू कन्या इंटर कालेज पिलखुवा में चल रहे विद्यार्थी परिषद में चल रहे छात्रा व्यक्तित्व शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे. सेल्फ डिफेन्स के साथ साथ आफरीन के माध्यम से मेहंदी लगाने और शिक्षक तनुज के माध्यम से डांस क्लास में भी सभी ने हिस्सा लिया. शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मंडल उपाध्यक्ष मनीष महेश्वरी, प्रदेश सहमंत्री क्षमा शर्मा और विभाग सह संयोजक कार्तिक गौड़ ने की. कार्यक्रम संयोजक क्षमा शर्मा ने शिविर में आई सभी छात्रा को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक आशुतोष जूडो, डांस टीचर तनुज कुमार, ज्योति कटारिया, छवि सैन, श्रुति शर्मा, कविता जिंदल, कुश हिंदुस्तानी, संजीव कुमार, विवेक, खुशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





























