हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि कई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने धौलाना थाना पर जनता की समस्याएं सुनी जिनके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए. इस दौरान सीओ डॉ तेजवीर सिंह भी उपस्थित रहे. वहीं बाबूगढ़ थाने में क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने आमजन की समस्याएं सुनी. इस दौरान जमीनी मुद्दों के साथ-साथ कई अन्य मुद्दे भी उठाए गए. बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा निवासी एडवोकेट पवन गुर्जर ने इस दौरान पड़ोसी पर खेतों में लगी फसल उखाड़ने का आरोप लगाया और मामले में कार्रवाई की मांग की. बता दें कि बाबूगढ़ थाने में छह समस्याओं में से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों में भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.
हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…
Read more






















