कांग्रेसजनों ने राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेसजनों की एक बैठक शनिवार को सेठ तुलाराम की धर्मशाला हापुड में आयोजित हुई। कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जन अभी से नगर निगम और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि और नए सिरे से जिले के तीनों ब्लॉकों में वार्ड टू वार्ड संगठन की मजबूती का कार्य आरंभ कर दें। जिससे चुनाव में कांग्रेस को अधिक गति और मजबूती मिल सकें। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को याद करते हुए कहा कि राजेश पायलट ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना की तरफ से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने वायुसेना से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया था। 1980 में भरतपुर से सांसद चुने गए और 1984,1991,1996,1998 एवं 1999 दौसा से सांसद चुने गए। 20 साल तक वे सांसद रहे।
इस दौरान प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, रघुबीर सिंह एडवोकेट, प्रियंक चौधरी, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन गोस्वामी, राजकुमार जौहरी, चमनलाल, विकास त्यागी, यशपाल सिंह ढिलौर, सुबोध शास्त्री, अमित सैनी, निसार खान, राकेश मोहन शर्मा, देवेंद्र कुमार, एजाज अहमद, दीपक मोघे, धर्मेंद्र कश्यप, अबूजर चौधरी, इरफान कुरैशी, जलज तेवतिया, जावेद चौधरी, मनोज कौशिक, भरतलाल शर्मा, नरेश कुमार भाटी, गौरव गर्ग, मुजम्मिल, रिजवान कुरैशी, रिजवान शहीद, सुखपाल गौतम,उमेश वाल्मीकि, मैनुद्दीन इदरीसी, भोलू गौतम, कुसुमलता, सविता गौतम, एहतेशाम आदि लोग मौजूद रहें।

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509







Related Posts

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…

Read more

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। हाल ही में हुई 64 लाख…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत
error: Content is protected !!