👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर हापुड़ के जवाहरगंज के बाहर स्थित पेट्रोल पंप पर स्थानीय निवासियों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया. शरबत पीने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. बता दें कि हापुड़ का तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मीठे शरबत का एक प्याऊ लगाया गया. इस अवसर पर हनी त्यागी, अनुराग वत्स, अंकित कौशिक, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, मयंक कौशिक, गौरव शर्मा, नमन गुप्ता, मनोज शर्मा आदि ने राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया.
































