👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव दिया. जब पत्नी ने मना कर दिया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला सिंभावली की एक कॉलोनी का है जहां महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. वहीं पति ने अपने दोस्त के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला जिसका विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ मार पिटाई की और बच्चों सहित घर से निकाल दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























