👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बेस्ट शारट शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दमदार प्रदर्शन किया. बता दें कि मुजफ्फरनगर में 3 जून से 7 जून तक 15 प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ जिसमें हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित शूटिंग एकेडमी के पांच शूटरों ने हिस्सा लिया जहां 19 वर्षीय हर्षवर्धन ने 400 मैसेज 345, 20 वर्षीय आरती पाल ने 600 में से 544, 14 वर्षीय अभिनव सिद्धार्थ ने 400 में से 348, 15 वर्षीय हर्ष ने 400 में से 320 का स्कोर खड़ा किया. वहीं 12 वर्षीय अंशिका ने भी दमदार प्रदर्शन किया. कोच का कहना है कि शूटर लगाता बेहतर प्रदर्शन कर मुकाबले में अन्य को कड़ी चुनौती दे रहे हैं.





























