हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल में मिली महिला की लाश के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है.
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला अहता बस्ती राम निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसकी बहन निशा की शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी. गुरुवार की देर रात निशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. बताया जा रहा है कि बिना पुलिस कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया. अरुण कुमार ने मामले में मृतक के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
Very excited to share selection of our Vikrant Bhardwaj with Tech Mahindra.www.sanskareducationalgroup.ac.in

































