👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शांति के पुंज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ के मेरठ तिराहा पर ठंडे मीठे जल के छबीले लगा सेवा की गई। इस दौरान राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हापुड़ के मेरठ तिराहे पर स्थित श्री गुरुनानक दरबार समेत विभिन्न गुरुद्वारों में गुरुवाणी कीर्तन व सुखमणि साहिब के पवित्र पाठ का आयोजन हुआ।
शहीदी दिवस पर धर्म, न्याय के रक्षक व शांतिपुंज गुरु अर्जुन देव जी को सभी ने प्रणाम कर उनके जीवन के बारे में जाना और आदर्शों को सुना और एकता का संदेश दिया। इस दौरान भाईचारे का संदेश दिया गया। बता दें कि सेवा, शौर्य और त्याग से भरा गुरु अर्जुन देव का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। अर्जुन देव सिखों के पांचवें गुरु हैं जो सिख धर्म के लिए शहीद हुए थे।
































