👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में एक युवक ने आत्महत्या करने के मकसद से गंगा पुल से गंगा में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने युवक को जान पर खेलकर बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.
मामला गुरुवार का है एक युवक ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद पीएसी के जवानों ने मुस्तैदी के साथ गंगा में कूदकर डूब रहे युवक को बचाया. बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के मकसद से गंगा में छलांग लगाई जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की पहचान योगेश पुत्र तेजराम निवासी बडोरा थाना आदमपुर जिला अमरोहा के रूप में हुई है.
































