हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से लूटा गया परचून से भरा ट्रक दनकौर में स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पीआरवी ने 30 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को बरामद कर लिया. पीआरवी ने दनकौर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात लाखों रुपए के परचून के सामान से भरा एक ट्रक बदमाशों ने हापुड़ से लूट लिया. ड्राइवर को हापुड़ में फेंक कर लुटेरे फरार हो गए. बदमाश लूटे गए ट्रक को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से हरियाणा की तरफ लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर हापुड़ पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल पर तैनात पीआरवी को मामले से अवगत कराया. उसके बाद पीआरवी में तैनात सब कमांडर अशोक, कमांडर नरेंद्र कुमार व पायलट अजीत कुमार ने ट्रक की तलाश शुरू की जिसके बाद सिरसा के पास बदमाश ट्रक को लेकर भागने लगे. पुलिस ने 30 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और दनकौर क्षेत्र में स्थित नौरंगपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाश ट्रक को छोड़कर भाग खड़े हुए. सूचना पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की जांच की जा रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























